भोपाल:मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर कहा कि सरकार की 0% ब्याज ऋण योजना को किसानों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च होने और किसानों को फसल का भुगतान देरी से मिलने के कारण बड़ी संख्या में किसान डिफाल्टर हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस तिथि को बढ़ाकर 31 मई किया जाए।
चौहान ने सरकार द्वारा लाए गए लैंड पूलिंग एक्ट को भी किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून के जरिए सरकार किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा करना चाहती है और उन्हें उचित मुआवजा नहीं देगी। उन्होंने भूमि अधिग्रहण कानून का पालन न करने का भी आरोप लगाया और मांग की कि किसानों को उनकी अधिग्रहित भूमि का चार गुना मुआवजा मिले।
