मासूम पर चढ़ाई पिकअप, मौत

जबलपुर: मझोली थाना अंतर्गत धनवाही पुलिया के पास बेलगाम पिकअप चालक ने पांच साल के मासूम को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि लक्खू कोल 50 वर्ष निवासी सिमरिया धनवाही ने सूचना दी कि अपनी बेटी काजल कोल एवं नातिन मानवी व नाति कायरव को लेकर ससुराल डुंगरिया से लेकर घर सिमरिया जा रहा था।

आटो में ग्राम धनवाही पुलिया के पास पहुंचे, सभी आटो से उतरकर रोड किनारे खडे हुये, तभी मझोली की ओर से आ रही 407 पिकअप एमपी 20 जी ए 2073 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये नातिन मानवी के उपर से वाहन चढाते हुये भाग गया, मानवी को अधिक चोटे होने से तुंरत शासकीय अस्पताल मझोली लेकर पहुचे जहॉ डाक्टर ने चैक कर मानवी उम्र 5 वर्ष 6 माह को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

गांजा समेत तस्कर पकड़ाया

Wed Nov 19 , 2025
जबलपुर: सिहोरा पुलिस ने हरदुआ रेल्वे फाटक के पास स्थित पटरी के पास दबिश देकर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 396 ग्राम गांजा जप्त किया गया। टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि हरदुआ रेल्वे फाटक के पास स्थित पटरी के […]

You May Like