गांजा समेत तस्कर पकड़ाया

जबलपुर: सिहोरा पुलिस ने हरदुआ रेल्वे फाटक के पास स्थित पटरी के पास दबिश देकर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 396 ग्राम गांजा जप्त किया गया।

टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि हरदुआ रेल्वे फाटक के पास स्थित पटरी के पास बनी टपरिया के सामने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते बल्लू उर्फ शेष एहकाम पिता शेख मुरीद 54 वर्ष निवासी हरदुआ कला को पकड़ा गया जो तलाशी लेने पर प्लास्टिक की पन्नी के अंदर 396 ग्राम गांजा रखे मिला। जिसे जप्त करते हुये आरोपी से उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

बाइकों में भिड़ंत, तीन घायल

Wed Nov 19 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम डुण्डी एवं सिंगौरी के बीच बंजारी माता के पास बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि गजराज चौधरी 19 वर्ष निवासी कटरा बेलखेडा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मोटर साायकिल में बहन रानू एवं एवं भांजी साक्षी को […]

You May Like