बाइकों में भिड़ंत, तीन घायल

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम डुण्डी एवं सिंगौरी के बीच बंजारी माता के पास बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि गजराज चौधरी 19 वर्ष निवासी कटरा बेलखेडा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मोटर साायकिल में बहन रानू एवं एवं भांजी साक्षी को लेकर पाटन से ग्राम कटरा बेलखेडा वापस आ रहा था.

ग्राम डुण्डी एवं सिंगौरी के बीच बंजारी माता के पास मोटर सायकिल का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से उसकी मोटर सायकिल में टक्कर मार दिया जिससे हम तीनों मोटर सायकिल से गिर गये तीनों को हाथ पैर सिर में चोट आ गयी है।

Next Post

हार्वेस्टर ने कुचला, महिला की मौत

Wed Nov 19 , 2025
जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में एक महिला को हार्वेस्टर ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि विनीता बाई कोल निवासी खबरा ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले की मरों बाई कोरी एवं संतोषी बाई कोरी, अनुज कोरी, माया कोरी, एवं ग्राम मढा […]

You May Like