बड़वानी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून को शहर में सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने आ रही है। राष्ट्रपति को एसपीजी व एएसएल श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होने से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। हर वर्ष 19 जून को सिकल सेल दिवस मनाया जाता है। पुलिस कप्तान जगदीश डावर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल 100 पर दे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 को बड़वानी आएंगी
