दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में ठेकेदार की मौत, दो घायल  

सिंगरौली। जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के मोरवा मार्ग मुड़वानी डैम के पास आज दिन गुरूवार को दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक ठेकेदार युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका इलाज नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के मुड़वानी डैम के पास आज दिन गुरूवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों में सवार दीपक शर्मा पिता मोहन शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी सिंगरौली ने दम तोड़ दिया। वह इंडियन ऑयल में ठेकेदारी का कार्य करता था। वही दूसरे मोटरसाइकिल के अनिल पनिका एवं मनीष खैरवार पिता परसुप्रसाद खैरवार निवासी मेढ़ौली वार्ड क्रमांक 10 गंभीर रूप से घायल हो गये।

Next Post

ऐशबाग क्षेत्र: भोपाल का चर्चित 90 डिग्री ब्रिज होगा रीडिजाइन

Thu Jun 19 , 2025
भोपाल। सोशल मीडिया पर कई दिनों तक ट्रोल होने के बाद राजधानी के बहुचर्चित ऐशबाग इलाके में बने 90 डिग्री रेलवे ओवर ब्रिज की डिजाइन बदली जाएगी। अब डिजाइन को सुधार कर 90 डिग्री वाले स्थान को गोल शेप देने की तैयारी की जा रही है। ताकि हादसे न हों […]

You May Like