जबलपुर: मझगवां थाना क्षेत्र में एक महिला को हार्वेस्टर ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि विनीता बाई कोल निवासी खबरा ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले की मरों बाई कोरी एवं संतोषी बाई कोरी, अनुज कोरी, माया कोरी, एवं ग्राम मढा की कुछ महिलाएं जिन खेतों में हारवेस्टर चलता है, वहां धान काटने के बाद सभी महिलाएं धान की बाली बीनते थे।
गांव के चंद्रशेखर कोरी का हार्वेस्टर था अजय पटेल के खेत में धान की कटाई कर रहा था, महिलाएं दूर-दूर बाली बीन रहे थे, तभी बगल में मरों बाई भी धान की बाली बीन रही थी तभी अचानक हार्वेस्टर क्रमांक एमपी 22 जेडबी 6596 का चालक तेज गति से चलाते हुये एकदम से मोडा जिससे हार्वेस्टर का पिछला चका मरों बाई के सीना में चढ़ गया और सीधे पैर में भी पिछला चका चढा। जिसे सिहोरा आयुष्मान हास्पिटल ले गये जहां डाक्टर ने मरों बाई 55 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
