जिंदगी खतरे में :शर्मसार करतूत; चाचा ने किशोरी पर किया बर्बरतापूर्वक हमला

सीधी: जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दो सालों से प्रेम प्रसंग में बंधी एक किशोरी ने जब रिश्ते की मर्यादा और समाज की लाज के चलते रिश्ते में चाचा अपने प्रेमी के साथ भागने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।पीड़िता की मानें तो वह सुबह करीब 5:30 बजे घर के पीछे के हिस्से में प्रेमी के बुलावे पर गई थी।

वहां आरोपी ने उस पर जबरदस्ती साथ चलने का दबाव बनाया। इंकार करने पर पहले उसका हाथ मरोड़ा और तोड़ दिया, फिर औजार से उसके कान पर वार कर दिया। चेहरे को नाखून से नोच-नोच कर लहूलुहान कर डाला। इस पूरी घटना को लोकलाज के डर से परिजनों ने छुपाए रखा। मगर जब बेटी की हालत बिगड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। सेमरिया थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Next Post

युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो के आधार पर हुई आरोपियों की पहचान

Mon Jun 2 , 2025
सीधी: शहर के पुराने बस स्टैंड में महिला और पुरुष ने मिलकर एक युवक की डंडों से जमकर पिटाई की। यह पूरा मामला सीसीटीवी में तो नहीं लेकिन राहगीरों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया […]

You May Like

Play sound