
सागर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी कल 20 जून को सागर आ रहे हैं। गड़करी प्रवास के दौरान सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। कार्यक्रम के अनुसार वह 20 जून को प्रातः 9ः45 बजे नागपुर ऐयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11ः15 बजे ढाना हवाई पट्टी सागर पहुंचेंगे।
ढाना हवाई पट्टी सागर से प्रातः 11ः30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11ः50 बजे डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर पहुँचेगें। गड़करी डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में शामिल होगे। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री दोपहर 1ः45 बजे प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के आवास मातेश्वरी भवन पहुँचेगें। गड़करी दोपहर 2ः10 बजे सागर क्षेत्र में राजमार्ग परियोजना के कार्यों की समीक्षा करेगें। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री दोपहर 3 बजे सुभद्रा भवन में क्षेत्रीय सांसद डॉ. लता वानखेड़े के साथ औपचारिक मुलाकात करेगें। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री दोपहर 3ः30 बजे ढाना हवाई पट्टी के लिए रवाना होकर शाम 4 बजे हवाई पट्टी ढाना सागर से हेलीकाप्टर द्वारा नागपुर के लिए रवाना होगें।
