सीधी में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर वाहन जब्त

सीधी। सीधी जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में गुरुवार सुबह 4:30 बजे ग्राम पड़री में खनिज शाखा प्रभारी और नायब तहसीलदार ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक बिना नंबर का टाटा 407 वाहन रेत लोड किए हुए पकड़ा गया। चालक शिवम यादव के पास खनिज परिवहन से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले। म.प्र. खनिज नियम 2022 के अंतर्गत वाहन को जब्त कर थाना कोतवाली में खड़ा कराया गया और मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई में स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भागीदारी रही।

Next Post

सूद ने बिजली कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के निर्देश दिए

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को बिजली के बढ़ते मांगों को देखते हुए दिल्ली की सभी बिजली कंपनियों को अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने के निर्देश दिये । श्री सूद ने आज बिजली कंपनियों और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के […]

You May Like