अगस्त क्रांति दिवस पर क्रांतिकारी मार्च

बालाघाट। अगस्त क्रांति दिवस पर महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया चौक से पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के नेतृत्व में क्रांति मार्च निकाला गया। यह मार्च रानी अवंतीबाई चौक पर समाप्त हुआ, जहां सभा आयोजित कर नेताओं ने भ्रष्टाचार, गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों ने बलिदान दिया, लेकिन आज भी काले अंग्रेज देश को लूट रहे हैं। उन्होंने बालाघाट की कीमती जमीन औने-पौने दाम पर बेचने और सरकारी स्कूलों को बंद करने का विरोध किया। महापुरुषों की मूर्तियों को काले रंग से रंगने की घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यक्रम में अनेक क्रांतिकारी साथी उपस्थित रहे।

Next Post

मुक्तिधाम शौचालय पर देवी-देवताओं की तस्वीरों से विवाद, निगम ने हटाई पेंटिंग

Sun Aug 10 , 2025
देवास। नगर निगम द्वारा मुक्तिधाम पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में श्मशान स्थल स्थित शौचालय की दीवार पर देवी-देवताओं की तस्वीरें बना दी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई और इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। सूचना मिलने पर […]

You May Like