मुक्तिधाम शौचालय पर देवी-देवताओं की तस्वीरों से विवाद, निगम ने हटाई पेंटिंग

देवास। नगर निगम द्वारा मुक्तिधाम पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में श्मशान स्थल स्थित शौचालय की दीवार पर देवी-देवताओं की तस्वीरें बना दी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई और इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया।

सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और नगर निगम अधिकारियों से तत्काल तस्वीरें हटाने की मांग की। दबाव बढ़ने पर विवादित पेंटिंग को सफेद रंग से पेंट कर मिटा दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए ऐसे कार्यों से बचना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने।

Next Post

समाज है तो सद्भावना यह स्वस्थ्य समाज का लक्षण 

Sun Aug 10 , 2025
इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने स्थानीय ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मालवा प्रांत के प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर के समाज प्रमुखों की सद्भाव बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर 111 समाजों के 284 समाज प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं […]

You May Like