खंडवा रोड सिमरोल घाट पर टूरिस्ट बस पलटी, 10 यात्री घायल

इंदौर. खंडवा रोड स्थित सिमरोल घाट के पहले डबल मोड़ पर मंगलवार की सुबह 4:40 बजे एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में सवार यात्री तीर्थ यात्रा पर निकले थे और गुजरात के गांधीधाम निवासी थे. यह बस प्रयागराज होते हुए उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही थी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना सिमरोल प्रभारी, एफआरबी सिमरोल व गश्त अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. एंबुलेंस को बुलवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक को बड़वाह और शेष 9 को महू के मध्य भारत अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को इंदौर रेफर कर दिया गया. यात्रा के दौरान कुल तीन बसें साथ चल रही थीं, जिनमें से एक हादसे का शिकार हो गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को समय पर सहायता पहुंचाई, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सका.

Next Post

महिला वकील से अश्लील हरकत, आरोपी वकील पर मामला दर्ज

Tue Feb 18 , 2025
इंदौर. फैमिली कोर्ट में तलाक का केस लड़ रही एक महिला वकील को उसका पूर्व वकील अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता रहा. जब पीड़िता ने विरोध किया, तो वह उसका पीछा करने और घर तक आने लगा. परेशान होकर महिला वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी […]

You May Like