सतना : चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमानधारा के निकट फ्लाई ओवर पर रेडी मिक्स लदा ट्रक पलटने से चालक सहित 2 लोग चोटिल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार रेडी मिक्स को प्लांट से लोड करने के बाद उसे कंस्ट्रक्सन साइट पर ले जा रहा एक ट्रक हनुमानधारा के निकट फलाई ओवर पर अचानक असंतुलित होकर पलट गया.
ट्रक कुछ इस तरह से पलटा कि पूरी तरह उल्टा खड़ा हो गया. जिसके चलते एक ओर जहां उस पर लदा रेडी मिक्स आस पास गिरकर फैल गया. वहीं दूसरी ओर ट्रक चालक और क्लीनर को भी निकलने का मौका नहीं मिला. जिसके चलते दोनों ट्रक के केबिन में फंस कर रह गए. घटना होती देख आस पास के लोग भाग कर वहां पहुंचे और चालक व क्लीनर को बाहर निकालने के प्रयास शुरु किए. इसी कड़ी में घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई. कड़ी मशक्कत करते हुए किसी तरह चालक और क्लीनर को बाहर निकाला गया. चोटिल हो जाने के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.
