फर्जी वाहन फाइनेंस रैकेट का एक आरोपी गिरफ्तार,दूसरे की तलाश

सतना :चार पहिया वाहनों को फाइनेंस करवाकर उसे दूसरों के यहां गिरवी रखने का फर्जीवाड़ा चला रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर कोतवाली पुलिस को इस बात की शिकायत मिली थी कि विवेक तिवारी और उसकी बहन पूजा मिश्रा द्वारा फर्जी तरीके से चार पहिया वाहनों का फाइनेंस कराकर उसे दूसरों के यहां गिरवी रखने का फर्जीवाड़ा चलाया जा रहा है.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मैहर पुलिस की टीम ने गुरुवार तड़के लगभग 4 बजे अमरपाटन स्थित पूजा मिश्रा के घर पहुंच गई. लेकिन मामले की भनक पहले से मिल जाने के कारण पूजा वहां से फरार हो चुकी थी. लिहाजा पुलिस टीम ने पूजा के भाई विवेक तिवारी को दबोच लिया. पुलिस द्वारा विवेक को हिरासत में लेकर एक ओर जहां पूछताछ की जा रही है. वहीं दूसरी ओर फरार पूजा मिश्रा की तलाश भी सरगर्मी से की जा रही है.
कैसे हो रहा था फजीवाड़ा
बताया गया कि विवेक और पूजा द्वारा पहले तो किसी ग्राहक के नाम पर फर्जी कागजात बनवाकर वाहन फाइनेंस कराया जाता था. फिर लोन चुकाने की बात का झांसा देते हुए उक्त वाहन को बेच दिया जाता था. मैहर निवासी एक युवक को साढ़े 6 लाख रु में वाहन बेचा गया. जिस पर वाहन स्वमी के तौर पर संजय साकेत का नाम दर्ज था. जबकि वास्तविक मालिक विवेक तिवारी बना रहा. इस मामले की सूचना कभी भी वाहन के असली मालिक को नहीं दी गई.

Next Post

उप स्वास्थ्य केन्द्र कमर्जी को मिला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा

Fri May 2 , 2025
सीधी:प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा 131.96 लाख रुपए लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र कमर्जी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, उपाध्यक्ष जनपद […]

You May Like