सीधी:प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा 131.96 लाख रुपए लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र कमर्जी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में सांसद डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सीधी इंजी सुमन सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह, प्रदीप शुक्ला, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे, देवकुमार सिंह चौहान, के के तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
