दक्षिण लेबनान में इज़रायली हमलों में 22 की मौत, 124 घायल

बेरूत, 27 जनवरी (वार्ता) दक्षिणी लेबनान में अपने घरों को लौटने की कोशिश कर रहे लेबनानी लोगों की भीड़ पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है, जिसमें छह महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 124 अन्य घायल हो गए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घायलों में 12 महिलाएं और इस्लामिक स्काउट एसोसिएशन का एक अर्ध चिकित्साकर्मी शामिल है, जो वहां मानवीय बचाव अभियान चला रहा था।

 

एक लेबनानी सैन्य सूत्र ने बताया कि एक मर्कवा टैंक और एक बुलडोजर से लैस इजरायली सेन मेस अल-जबल गांव में नागरिकों की एक सभा की ओर बढ़ी, और निवासियों को डराने और तितर-बितर करने के लिए भारी गोलीबारी की।

 

सूत्र ने कहा कि इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नकौरा स्थित लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर मुख्य सड़क को भी अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि सेना ने पूर्वी लेबनान में मेस अल-जबल और अरकोब हाइट्स पर कई फायर किए। दक्षिणपूर्वी लेबनान में शेबा के पश्चिम में माउंट सदानेह की ओर मशीन-गन से गोलाबारी की गयी।

Next Post

जॉर्डन, संरा ने गाजा को तत्काल पर्याप्त सहायता देने की आवश्यकता पर दिया बल

Mon Jan 27 , 2025
अम्मान, 27 जनवरी (वार्ता) जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कहा है कि उनका देश और संयुक्त राष्ट्र (संरा) गाजा में मानवीय आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त और तत्काल सहायता प्रदान करने के प्रयासों को तेज करने पर सहमत हुए हैं। श्री सफादी ने मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया […]

You May Like