तोक्यो, 05 सितंबर (वार्ता) जापान के वाकायामा प्रांत में शुक्रवार सुबह टाइफून पेइपाह पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी।
जापान मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के इस 15वें टाइफून से भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन होने का खतरा है। यह शुक्रवार को शिकोकू इलाके में पहुंच कर प्रशांत महासागर तट के साथ पूर्व की ओर बढ़कर वाकायामा प्रांत के उत्तरी भाग में पहुंच गया। इसके शुक्रवार की शाम तक किन्की, तोकाई, कांतो-कोशिन और तोहोकू क्षेत्रों तक पहुंचने की आशंका है।
विभाग ने आगे कहा कि शनिवार सुबह तक 24 घंटों के दौरान तोक्यो सहित कांतों-कोशिन क्षेत्र में 300 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। साथ ही तोकाई क्षेत्र में 250 मिलीमीटर और किन्की क्षेत्र में 150 मिलीमीटर बारिश होने के अनुमान है।विभाग के अधिकारियों ने भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और नदियों के उफान पर होने के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Next Post
इटली के मशहूर डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का निधन
Fri Sep 5 , 2025
रोम, 05 सितंबर (वार्ता) इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर और अरमानी ग्रुप के संस्थापक जियोर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बीबीसी के मुताबिक वह इतालवी शैली और लालित्य के आदर्श थे, जिन्होंने आधुनिक दर्शकों के लिए पुरुषों और महिलाओं के परिधानों को डिजाइन किया था। […]

You May Like
-
3 months ago
घर-घर पहुंचकर विद्यार्थियों को कर रहे प्रेरित
-
1 year ago
चितरंगी अंचल में चक्रवती तूफान के साथ बारिश
-
9 months ago
मन की दिशा से बनता है जीवन का मार्ग
