सेंट्रल जेल में मना राखी का त्योहार

बहनों की आंखों में छलक आए आंसू

इंदौर: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन इस बार सेंट्रल जेल की ऊँची दीवारों के भीतर भी पूरे स्नेह और भावनाओं के साथ मनाया. सुबह से ही जेल परिसर में चहल-पहल रही. तय समय पर बहनें सुरक्षा जांच के बाद अंदर पहुंचीं तो बरसों पुराने रिश्तों की डोर फिर से कस गई.जेल के विशाल आंगन में जब बहनों ने अपने कैदी भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी, तो कई की आंखें नम हो गईं.

किसी ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाते हुए कहा जल्दी घर लौटना, मां तुम्हारा इंतजार कर रही है, वहीं, भाइयों ने भी भावुक होकर बहनों से वादा किया कि अब जिंदगी की राह बदलेंगे और अपराध से दूर रहेंगे. जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि इस अवसर पर महिला कैदियों ने भी स्वयं द्वारा बनाई राखियां बहनों को भेंट कीं.

पिछले कई दिनों से महिला बैरक में राखियां और सजावटी ‘रक्षा पोटलियां’ तैयार की जा रही थीं. इससे महिला कैदियों को न सिर्फ आत्मनिर्भरता का अनुभव हुआ, बल्कि उन्हें समाज से जुड़ने का अवसर भी मिला. त्योहार के मौके पर जेल में मीठे पकवान और हल्के-फुल्के कार्यक्रम भी हुए. राखी की डोर ने अपराध की दीवारों को कुछ देर के लिए भुला दिया और रिश्तों की गर्माहट ने कैदियों के दिलों को छू लिया.

Next Post

गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

Sat Aug 9 , 2025
श्योपुर: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुरा गांव में एक युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को मिर्गी का दौरा आया जिससे वह असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने […]

You May Like