दमोह/हटा: 24-25 जुलाई की दरमियानी रात पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा दमोह अनुभाग के थाना कोतवाली, थाना दमोह देहात,ज़िला अस्पताल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया व ड्यूटी में लगे सुरक्षा अधिकारी/कर्मचारियों को मार्गदर्शित किया.औचक निरीक्षण में थाना हवालात, सीसीटीएनएस पोर्टल, ड्यूटी रजिस्टर, अपराध पंजी को चेक कर महिला ऊर्जा डेस्क को व्यवस्थित करने, लंबित अपराधों का निकाल शीघ्र करने, विवेचकों कक्ष व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु आवश्यक निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए.
रेल्वे स्टेशन निरीक्षण के दौरान स्टेशन गस्त प्वाइंट, स्टेशन पार्किंग व्यवस्था, स्टेशन पर यात्री व्यवस्था चेक कर रेलवे कंट्रोल रूम में रेलवे सुरक्षा संबंधी जानकारियों को समझा व दोनों विभागों के सुरक्षा कर्मियों को समन्वय हेतु निर्देशित किया. उपरांत ज़िला अस्पताल में पुलिस/गार्ड व्यवस्था, अस्पताल परिसर बाउंड्रीवाल, असामाजिक तत्वों के अनावश्यक भ्रमण, सीसीटीवी कंट्रोल रूम को चेक किया व अधिक से अधिक क्षेत्र को सीसीटीवी कवरेज में लाने के लिए संबंधित प्रभारी से चर्चा की गई. निरिक्षण के दौरान टीआई कोतवाली मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर बीएस हजारी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा.
इसी उपरांत थाना हटा का भी औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी द्वारा अनुभाग गश्त, बस स्टैंड प्वाइंट, अंधियारा बगीचा प्वाइंट में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को चेक कर क्षेत्र में विगत दिवसों में घटित अपराधों व निगरानी गुंडा/अपराधियों की सूची की समीक्षा कर थाना प्रभारी को प्रभावी कार्यवाही और नियंत्रण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए.निरीक्षण के दौरान कर्मियों को ड्यूटी में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर उनके यथा उचित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया.इस अवसर पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्यक्ष, सौरभ शर्मा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा.
