Kawardha News: ढाई करोड़ की सड़क… और पहली बारिश में धड़ाम!

 

कवर्धा। सिर्फ चार महीने पहले बनी सड़क का सच ऐसा निकला कि अधिकारी भी हैरान रह गए। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत करीब 2.50 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़क पहली ही बारिश में धंस गई। हैरानी की बात ये है कि यह सड़क मार्च 2026 में बनकर तैयार हुई थी। 8 जुलाई को पुलिया के पास एक हाईवा फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क की परत हाथों से उखाड़कर वीडियो बनाया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आते ही राज्य स्तरीय जांच टीम मौके पर पहुंची। जांच में निर्माण कार्य और निगरानी में गंभीर लापरवाही सामने आई। कार्रवाई भी तुरंत हुई। दो सब इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि कार्यपालन अभियंता के निलंबन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सड़क बनाने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

.....

Next Post

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग ने पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की

Fri Jul 10 , 2026
कैनबरा, 10 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम की अपील की। उन्होंने अमेरिका और ईरान द्वारा नए हमले किए जाने के बाद इस संघर्ष को खत्म करने की अपील की है। सुश्री वोंग ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) टेलीविज़न को […]

You May Like