अनीता राज ने प्रेम गीत से किया डेब्यू, धर्मेंद्र संग जमाई जोड़ी, फिर टीवी पर छाईं, 64 की उम्र में दिखती है फिट

मुंबई, अनीता  राज 80-90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में रही है। प्रेम गीत से डेब्यू करने वाली अनीता ने धर्मेंद्र संग कई फिल्मों में काम किया। वह अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीता राज आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। अनीता राज का जन्म 13 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता जगदीश राज हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे। फिल्मी माहौल में पली-बढ़ीं अनीता ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया और साल 1982 में फिल्म ‘प्रेम गीत’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच पहचान बनाने के बाद अनीता राज ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

धर्मेंद्र के साथ अनीता राज की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। दोनों ने ‘जरा सी जिंदगी’, ‘नौकर बीवी का’, ‘गुलामी’ और ‘मास्टरजी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। अनीता राज और धर्मेंद्र की ऑनस्क्रीन जोड़ी के साथ-साथ दोनों के कथित रिश्ते की खबरें भी एक दौर में खूब चर्चा में रही थीं। हालांकि, बाद में अनीता राज ने 1986 में फिल्म निर्देशक सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली। इसके बाद भी उन्होंने फिल्मों में अपना काम जारी रखा।

टीवी पर भी दिखाया अभिनय का दम
बड़े पर्दे के साथ अनीता राज ने टेलीविजन पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। वह ये रिश्ता क्या कहलाता है, एक था राजा एक थी रानी और छोटी सरदारनी जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आईं। उनके अभिनय को छोटे पर्दे पर भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अनीता राज की खासियत सिर्फ उनका अभिनय ही नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस भी है। 80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय से पहचान बनाने वाली अनीता राज आज भी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं।

64 की उम्र में भी फिटनेस पर फोकस
64 साल की उम्र में भी वह खुद को काफी फिट रखती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट और फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। उनकी फिटनेस देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते हैं। आज जब बॉलीवुड की नई पीढ़ी फिटनेस को अपने लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बना रही है, अनीता राज उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्होंने कई दशक पहले ही पर्दे पर फिट और ग्लैमरस लुक को अपनी पहचान का हिस्सा बना लिया था।

Next Post

15 साल की उम्र में शुरू किया एक्टिंग करियर, सविता विरानी बनकर मिली शोहरत, जानें अब कहां बिजी हैं अपरा मेहता

Thu Aug 13 , 2026
मुंबई, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में सविता विरानी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अपरा मेहता 13 अगस्त को अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। अपरा आज भी टीवी, फिल्मों और थिएटर में सक्रिय हैं। टेलीविजन एक्ट्रेस अपरा मेहता का जन्म 13 अगस्त 1960 को गुजरात के भावनगर में […]

You May Like