
मनासा। तहसील के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के गांव बच्चा खेड़ी में बीती रात्रि में एक प्रसुता और उसके बच्चे की दर्दनाक मोत हो गयी, पीडि़त परिवार ग्राम पंचायत तलऊ के गांव बच्चा खेड़ी का निवासी होकर मजदूरी का कार्य करता हे, पीडि़त परीवार के राजू ओड ने बताया की मेरी काकी राधा बाई पति मुकेश उम्र 35 वर्ष को रात्रि में दर्द हुवा और हमने 8 बजे जननि एक्सप्रेस को फोन पर सूचना दी, जिस पर करीब 10:30 बजे गाड़ी पहुंची, समय पर सूचना देने के बाद भी जननि एक्सप्रेस 2:30 घंटे देरी से पहुंची, और प्रसुता को लेकर सीधे मनासा आयी, जिस पर रात्रि 11:30 बजे प्रसुता को मनासा चिकित्सालय से नीमच रेफर कर दिया गया, और नीमच पंहुचने पर चिकित्सकों ने प्रसुता को तुरंत उदयपुर के लिए रेफर कर दिया, कुल मिलाकर नीमच जिले में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद नहीं था, इसलिए प्रसुता को उदयपुर रेफर करना पड़ा, परिणाम स्वरूप प्रसुता और बच्चे दोनों की उदयपुर पहुंचते समय रास्ते में ही मोत हो गयी।
