
दमोह। शक्ति की आराधना,भक्ति की अनुभूति भारतीय संस्कृति की अनुपम छठा और पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहन प्रस्तुतियों का अद्भुत संगम एक बार फिर दमोह की धरती पर दिखाई देने लगा है। नवरात्रि के पावन पर्व जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तहसील ग्राउंड का विशाल प्रांगण एक बार फिर मां आदिशक्ति की आराधना और गरबा की मधुर ताल से गूंज रहा है।
नव शक्ति गरबा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित यह गरबा उत्सव में प्रथम दिन रविवार को दमोह सांसद राहुल सिंह, भाव सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे, संगीता श्रीधर, प्रभात सिंह राजपूत, अमर सिंह राजपूत, मंजू सिंह राजपूत, डॉक्टर एल एन वैष्णो के अलावा और भी जन मौजूद रहे और शानदार गरबा का आयोजन में शामिल हुए।
