
शहडोल। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई सी नजर आ रही है, कुछ दिनों पूर्व स्थानीय विधायक के ड्राइवर के ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर ने पैसे लिए थे और 3 मार्च को बुढ़ार उपस्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉक्टर द्वारा मरीज के इलाज के लिए 18 सौ रूपयों की मांग की, मोलभाव करने के बाद फोन पे के माध्यम से 1200 रूपये लिए गए। इस मामले में सीएमएचओ ने मंगलवार को जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहा है।
