बालिका एवं युवती के साथ दुराचार के 2 आरोपी गिरफ्तारी

नवानगर पुलिस ने आरोपियों को घेराबन्दी कर दबोचा

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 4 मार्च। नवानगर थाना क्षेत्र के एक 9 वर्ष की बालिका एवं 20 वर्षीय युवती के साथ दुराचार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबन्दी करते हुए अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एसपी के निर्देश पर नवानगर टीआई डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ की है।

नवानगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पीड़िता उम्र 20 वर्ष की महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके गांव का आरोपी संजीव शाह इसके साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया है। जिस पर महिला थाना में धारा 69.351(3),332 (बी) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। वही 9 वर्ष की थाना नवानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पड़ोस का आरोपी राहुल साकेत रात्रि के 11.30 बजे इसके घर में घुसकर इसका मुह दबाकर इसके साथ जबरजस्ती बलात्कार किया है। जिस पर धारा 65(2),332 )(बी) बीएनएस एवं 5 एमए 6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के अनुसार उक्त दोनो प्रकरणो के विवेचना के क्रम मे आरोपियों की तलास की गई । जहां दोनो आरोपियों को नंदगांव तिराहा मे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय द्वारा दोनो को जेल भेज दिया गया है। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिह, सउनि बीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रआर रामसुख यादव, प्रवीण सिंह, ज्ञानेश्वर पटेल, अशोक, राजा ठाकुर, आर वेद प्रकाश, विक्की शर्मा, सरोज कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

बारात से लौट रहे युवक पर चलाई गोली, घायल जिला अस्पताल में इलाजरत आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Tue Mar 4 , 2025
  नवभारत न्यूज मडियादौ/दमोह. जिले के मगरोन थाना क्षेत्र में आने वाले फतेहपुर गांव निवासी युवक पर सोमवार रात बारात से लौटते समय गोली लग जाने पर सिविल अस्पताल हटा से 108 पायलट नितिन और ईएमटी रामकुमार साहू के द्वारा मंगलवार सुबह दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया. बतादे कि […]

You May Like