बारात से लौट रहे युवक पर चलाई गोली, घायल जिला अस्पताल में इलाजरत आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

 

नवभारत न्यूज मडियादौ/दमोह. जिले के मगरोन थाना क्षेत्र में आने वाले फतेहपुर गांव निवासी युवक पर सोमवार रात बारात से लौटते समय गोली लग जाने पर सिविल अस्पताल हटा से 108 पायलट नितिन और ईएमटी रामकुमार साहू के द्वारा मंगलवार सुबह दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया. बतादे कि युवक घायल हो गया, तत्काल ही परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. घायल लोकराम पिता खुल्लन अहिरवार 28 ने बताया सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे थाना मडियादो के पास एक दर्जन बदमाशों ने हमला कर गोली मारकर घायल कर दिया. घायल अपने दोस्त अजय की शादी से कांटी गांव से अपने पिता और भाई के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहा था, तभी हटा निवासी अजय अहिरवार, परम और गौतम अहिरवार के अलावा कई अन्य लोग बाइक से पहुंचे उन्होंने गोलियां चलाना शुरु कर दिया. पहले मुझे लगा कि पत्थर फेके जा रहे हैं. लेकिन जैसे ही मैंने बाइक रोकी एक गोली मेरे हाथ में आकर लगी और मैं नीचे गिर गया. इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए, मेरे पिता मुझे हटा अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल लोकराम का कहना है की उसका आरोपितो से कोई विवाद नहीं है. एक बार पहले भी आरोपित परम ने उसके घर में आकर तलवार से हमला करने का प्रयास किया था, तब उसने पुलिस में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की थी. फिलहाल घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

इनका कहना है..

घायल को गोली तो नहीं लगी है, लेकिन कुछ और से घायल हुआ है उससे कुछ लोगों ने मारपीट की है, यह बात सही है.घायल के बताएं अनुसार एफआईआर दर्ज की जाएगी.

ब्रजेश पांडे, थाना प्रभारी मडियादौ

Next Post

एमआईटीएस ने विश्व प्रसिद्ध आईटी कंपनियों के साथ किया एमओयू

Tue Mar 4 , 2025
ग्वालियर। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, डीम्ड विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति डा आर के पंडित ने विश्व की तीन प्रसिद्ध आईटी कंपनियों फिनारा टेक्नोलॉजीज , वेबिफाइ आईओटी एवं क्यूपीआई एआई के साथ अनुसंधान विकास एवम प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। उच्च तकनीकी कंपनीज के तहत […]

You May Like