
ग्वालियर। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, डीम्ड विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति डा आर के पंडित ने विश्व की तीन प्रसिद्ध आईटी कंपनियों फिनारा टेक्नोलॉजीज , वेबिफाइ आईओटी एवं क्यूपीआई एआई के साथ अनुसंधान विकास एवम प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। उच्च तकनीकी कंपनीज के तहत इस करार से भविष्य में छात्रों को अनुसंधान, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के उच्चस्तरीय अवसर प्राप्त होंगे. इस करार से शिक्षा एवं इंडस्ट्री के मध्य तारतम्य पैदा होगा एवं शिक्षा और इंडस्ट्री के बीच गैप कम करने के दिशा मे नई शिक्षा नीति के तहत कारगर रणनीति बनाकर इंटर्नशिप के माध्यम से इंडस्ट्री रेडीनेस एवं कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। इन सहयोगों का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करते हुए अत्याधुनिक प्रशिक्षण, उन्नत बुनियादी ढांचा और नई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। फिनारा टेक्नोलॉजीज जो फिनटेक और टेलीकॉम क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है, 7 करोड़ का निवेश कर ईआरपी सिस्टम, फाइनेंशियल सैंडबॉक्स टूल्स और अत्याधुनिक हार्डवेयर उपलब्ध कराएगी। यह टेलीकॉम, एआई ,, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेगी. इस एम ओ यू के तहत कार्यक्रम में 3-4 महीने का सघन प्रशिक्षण और उसके बाद 3-6 महीने की इंटर्नशिप होगी, जिसमें वैश्विक प्लेसमेंट सहायता भी शामिल है। वेबीफ़ाई आई ओ टी विश्वविद्यालय में एक नोडल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगा, जो उद्योग-मानक 4 जी एवं फाइव जी संगत हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से लैस होगा। पहले चरण में बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में पी सी बी डिजाइन और एंबेडेड सिस्टम पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उद्योग और शिक्षाविदों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। क्यूपीआई ए आई , जो क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अग्रणी है, एक क्वांटम कंप्यूटिंग सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित करेगा, जो यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों के साथ-साथ। एच पी सी ए आई और क्वांटम इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी शामिल करेगा। इस पहल के तहत हर साल 2,000 से अधिक छात्रों और शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। ये साझेदारियाँ विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा और उद्योग सहयोग के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
