भोपाल सीलिंग पर विजयवर्गीय का बयान: व्यापारियों की परेशानी का निकालेंगे हल

भोपाल। राजधानी में जारी सीलिंग कार्रवाई को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने माना कि कार्रवाई से भोपाल के व्यापारी परेशान हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि विभाग के बड़े अधिकारी दिल्ली में हैं और वकीलों के साथ चर्चा कर जल्द कोई रास्ता निकाला जाएगा। मास्टर प्लान पर भी जल्द फैसला होने की बात कही।

वहीं राहुल गांधी के दौरे में बदलाव पर विजयवर्गीय ने कहा कि जिस स्टेडियम की मांग की जा रही है, वहां राजनीतिक रैलियों पर हाईकोर्ट की रोक है। इसके अलावा राम मंदिर को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि राम मंदिर पर टिप्पणी करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।

Next Post

48 घंटे बाद नर्मदा मेें मिला युवक का शव

Thu Sep 3 , 2026
बुधनी। सिंधी कैंप स्थित घाट पर नर्मदा नदी में डूबे बुधनीघाट निवासी अभिषेक मांझी का शव करीब 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने नर्मदा तट से करीब 2 किलोमीटर दूर महूकला घाट के पास नदी से शव को तलाश कर बाहर निकाला. शव मिलने […]

You May Like