सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: मैजिक वाहन और मोडिफाइड बुलेट जप्त

इंदौर: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीण पुलिस ने प्रदूषण फैलाने वाले एक मैजिक वाहन और तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल को जप्त की है.पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी ललित सिकरवार के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई.

श्रमीत वासल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक मैजिक वाहन अत्यधिक धुआं छोड़ते हुए सड़कों पर दौड़ता नजर आया, वाहन न केवल वायु प्रदूषण फैला रहा था, बल्कि यातायात नियमों का भी उल्लंघन कर रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उस वाहन को चिन्हित कर जब्त कर लिया और अग्रिम कार्रवाई हेतु संबंधित थाने में खड़ा किया है.

इसके अलावा, एक बुलेट मोटरसाइकिल पर भी नजर रखी गई, जो मोडिफाइड साइलेंसर के साथ तेज आवाज करते हुए चलती पाई गई. पुलिस ने न केवल वाहन को जब्त कर साइलेंसर हटाया, बल्कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन बीमा नहीं पाए जाने पर चालानी कार्रवाई भी की, इस तरह की कार्रवाई लगातार चलती रहेंगी.

Next Post

हरित क्षेत्र विकास और दिव्यांग पार्क निर्माण के लिये महापौर ने लिखा पत्र

Fri Jul 11 , 2025
रीवा:नगर निगम महापौर अजय मिश्रा द्वारा जिला कलेक्टर रीवा को शहरी गतिशीलता, हरित क्षेत्र विकास एवं दिव्यांग पार्क निर्माण हेतु रू. 200 लाख की वित्तीय सहायता डीएमएफ निधि से स्वीकृत किए जाने हेतु पत्र लिखा है.पत्र में लेख किया गया है कि नगर पालिक निगम रीवा द्वारा शहर के नागरिकों […]

You May Like