माधवनगर में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग, दूर से दिखीं लपटें

कटनी। शहर के माधवनगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात फर्नीचर की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें दूर से भी साफ़ देखा जा सकता था।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। बताया जा रहा है कि दुकान में रखे लकड़ी के सामान, सोफा, गद्दे और अन्य फर्नीचर सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक भी इसका असर पहुँच सकता था।

Next Post

घर-आंगन होंगे रोशन, आतिशबाजी से गूंज उठेगा आसमां

Sun Oct 19 , 2025
ब्यावरा। दीपोत्सव का पर्व दीपावली कल नगर सहित जिले भर में श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाया जाएगा. लक्ष्मीजी की शुभ मुहूर्त में पूजन की जाएगी. घर-आंगन दीपों की रोशनी से जगमगा उठेंगे. आतिशबाजी से आसमान गूंज उठेगा. दीपावली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, इस पर्व […]

You May Like