घर-आंगन होंगे रोशन, आतिशबाजी से गूंज उठेगा आसमां

ब्यावरा। दीपोत्सव का पर्व दीपावली कल नगर सहित जिले भर में श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाया जाएगा. लक्ष्मीजी की शुभ मुहूर्त में पूजन की जाएगी. घर-आंगन दीपों की रोशनी से जगमगा उठेंगे. आतिशबाजी से आसमान गूंज उठेगा.

दीपावली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, इस पर्व का साल भर बेसब्री से इंतजार रहता है. धनतेरस से ही दीपों की रोशनी, विद्युत साज-सज्जा से घर, आंगन जगमगाहट उठे.

लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

दीपावली का पर्व आज 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन विभिन्न शुभ मुहूर्त लक्ष्मीजी की पूजन के लिए रहेंगे. पंडित दुर्गाशंकर शास्त्री के अनुसार आज प्रदोश काल में सायं 5.54 से रात्रि 8.20 तक, वृषभ लग्न में सायं 7.32 से रात्रि 9.31 तक, सिंह लग्न में रात्रि 1.55 से 4.7 बजे तक,

चौघडिया दिन में चर, लाभ, अमृत 1.38 से सायं 5.5 बजे तक, सायं चर में 5.54 से 7.29 तक, लाभ में रात्रि 12.14 से 1.49 बजे तक, शुभ अमृत में रात्रि 3.20 से सूर्योदय तक शुभ मुहूर्त रहेगा. जबकि 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा तथा 23 अक्टूबर को भाईदूज का पर्व रहेगा.

गौरतलब है कि सोयाबीन फसल के उत्पादन में कमी के बावजूद धनतेरस से बाजार में अच्छी ग्राहकी रही. जबकि रविवार को इससे भी कहीं अधिक ग्राहकी रही. सभी तरह के सामान की बिक्री हुई. दुकानों पर भीड़ नजर आयी. बर्तन, कपड़े, आभूषण, साज-सज्जा की सामग्रियों सहित अन्य सामान की दुकानों पर भीड़ देखी गई.

निकलने को नहीं मिली जगह

रविवार को मैन मार्केट में भारी भीड़ रही. दोपहर के समय तो पैदल निकलने तक की जगह नहीं मिली. गांधी चौक, भरथरे चौक, मैन मार्केट, सुठालिया रोड, पुराना नपा कार्यालय, सुभाष चौक, राजगढ़ रोड, पीपल चौराहा, पुराना ए.बी.रोड पर काफी भीड़भाड़ रही. पीपल चौराहा से लेकर सुभाष चौक तक पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था.

परेशानी से हुआ सामना

धनतेरस, दीपावली जैसे त्यौहार के समय बाजार में भारी भीड़ रहती है. बावजूद इसके अव्यवस्थाएं हावी रही. धनतेरस एवं रविवार को बाजार में भारी भीड़ के समय अव्यवस्थाएं देखने को मिली. मैन मार्केट में जहां अधिक भीड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था वहां कई दुपहिया वाहन, हाथ ठेले बेतरतीब तरीके से खड़े हुए नजर आये. जिससे नागरिकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. त्यौहार के समय दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं आभूषणों की भी अच्छी बिक्री हो रही है.

जाम की स्थिति बनती रही

भीड़भाड़ के बीच अनेक जगह पर दिन भर जाम की स्थिति बनती रही. राजगढ़ रोड, पीपल चौराहा, नपा कॉम्पलेक्स के सामने, सुठालिया रोड, मैन मार्केट आदि जगहों पर जाम में अनेक वाहन फंसे रहे. दुपहिया वाहन एवं पैदल आना-जाना भी मुश्किल हो रहा था. राजगढ़ रोड पर सब्जी मंडी से कैनरा बैंक के यहां तक जाम लगता रहा.

Next Post

बांदकपुर धाम में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 300 साल पुरानी बावड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

Sun Oct 19 , 2025
दमोह। जिला प्रशासन के निर्देशन में श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर मंदिर परिसर में दीपोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं. मंदिर के पास स्थित लगभग 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी में दीपोत्सव आयोजन को लेकर सजावट, साफ-सफाई और आकर्षक लाइटिंग का कार्य जोरों पर है. मंदिर प्रबंधक रामकृपाल […]

You May Like