फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर लगाए, भडक़ा आक्रोश

जबलपुर: मालवीय चौक में फिलिस्तीन समर्थन के बैनर लगाए दिए गए जिसको लेकर आक्रोश भडक़ गया। जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बैनर को हटाया। दरअसल मोहर्रम पर्व को लेकर चौराहे मेंंं लंगर बांटा जा रहा था तभी कुछ आसामाजिक तत्वों ने डीजे लगाने के साथ खुलेआम फिलिस्तीन समर्थन का बैनर लगा दिया।

इस बैनर में फिलिस्तीन के झंडे के ऊपर प्रेय फॉर फिलिस्तीन लिखा हुआ था। मामले की सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय को मिली जिसके बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक्शन लिया और बैनर को हटाने के साथ कार्रवाई की गई।

Next Post

भावनात्मक दृश्यों की शूटिंग से पहले सॉफ्ट इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक को सुनती है अनुजा साठे

Sun Jul 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री अनुजा साठे का कहना है कि भावनात्मक दृश्यों की शूटिंग से पहले वह सॉफ्ट इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक या श्री एम जैसे वक्ताओं को सुनती हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ऐतिहासिक मेगा शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ अपने गहन कथानक और दमदार अभिनय से दर्शकों को लगातार मंत्रमुग्ध कर […]

You May Like