महिला आयोग की संयुक्त बेंच में 40 मामलों में सुनवाई की गई

सतना, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग, भोपाल की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव , सदस्य श्रीमती साधना स्थापक एवं सदस्य सचिव सुरेश तोमर द्वारा शुक्रवार को सतना सर्किट हाउस स्थित सभागार में जन समस्या निवारण शिविर/संयुक्त बेंच का आयोजन किया गया।

प्रातः 11 बजे से सायं 5.30 बजे तक आयोजित संयुक्त बेंच में महिलाओं से संबंधित विभिन्न शिकायतों एवं प्रकरणों की सुनवाई की गई। शिविर में कुल 45 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें 40 प्रकरणों में सुनवाई की गई । आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा दोनों पक्षों की बात सुनी गई तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही एवं निराकरण के संबंध में निर्देश दिए गए। प्रकरणों से संबंधित थाना प्रभारी भी संयुक्त बेंच में उपस्थित रहे।संयुक्त बेंच में महिला प्रताड़ना, आत्महत्या, अपहरण, संपत्ति विवाद, दहेज प्रताड़ना, बलात्कार, मारपीट, घरेलू अत्याचार, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, मानसिक प्रताड़ना एवं हत्या सहित महिलाओं से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। आयोग द्वारा प्रत्येक प्रकरण में तथ्यात्मक स्थिति की जानकारी लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। एक महत्वपूर्ण प्रकरण में एक नाबालिग बालिका के संरक्षण को लेकर विवाद बेंच के सामने आया। जिसमें बालिका के पिता की मृत्यु हो चुकी थी। बालिका अपने दादा दादी के साथ रहना चाहती थी और बालिका की मां उसे अपने साथ रखना चाहती थी। आयोग द्वारा प्रकरण बाल कल्याण समिति को अंतरित किया जाकर बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। इस अवसर पर विधि अधिकारी आनंद शर्मा एवं निज सचिव दीप मिश्रा उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनोज दीक्षित, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी उपस्थित रहे।

Next Post

मां दुर्गा की प्रतिमा ला रहे थे युवक, हाईवे पर हाईटेंशन तार से टकराई मूर्ति में लगी भीषण आग

Fri Oct 9 , 2026
खंडवा। जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। खंडवा के टपालचाल क्षेत्र के चार युवक बुरहानपुर से मां दुर्गा की प्रतिमा ट्रक में लेकर खंडवा आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे रोड पर प्रतिमा अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गई। […]

You May Like