ग्वालियर: मुरार क्षेत्र में बुधवार को एक मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चे को जच्चा अस्पताल के बाहर दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से छोड़कर चले गए। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने जब बच्चे को अकेला देखा तो तुरंत इसकी सूचना स्टाफ को दी। फिलहाल बच्चे को अस्पताल में ही रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है।
सूचना मिलने पर मुरार पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि बच्चे की उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष के बीच है और वह बोलने में असमर्थ प्रतीत होता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन लोगों की तलाश शुरू कर दी है, जो उसे अस्पताल के बाहर छोड़कर गए थे।बाल कल्याण समिति (CWC) को भी घटना की जानकारी दे दी गई है, ताकि बच्चे की आगे की देखरेख और संरक्षण की उचित व्यवस्था की जा सके।
