
पुलिस की दबिश, 32 लीटर डीजल के साथ युवक गिरफ्तार
जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत ग्राम तिखारी में घर के आंगन से डीजल भेजा जा रहा था सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सर्चिंग की तो 32 लीटर डीजल जप्त हुआ जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि ग्राम तिखारी में राजेन्द्र मरावी 20 वर्ष का घर के आंगन में अवैध रूप से डीजल रखकर बेचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। सूचना पर दबिश दी गई, घर के आंगन में दो कुप्पियों में कुल 32 लीटर डीजल रखा मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई।
