किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, देहात पुलिस ने मारा छापा, शराब जप्त

दमोह। दमोह जिला के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिहोरा में किराना दुकान के आड़ में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की।सिहोरा गांव में एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बिकने की सूचना देहात पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।दबिश के दौरान एएसआई अकरम खान, आरक्षक विमल और एनआरएस आदर्श मिश्रा भी पुलिस टीम में शामिल थे। पुलिस ने मौके से अवैध शराब जप्त कर ली है और दुकानदार के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई जारी कर दी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसका नेटवर्क कहां तक फैला है।

Next Post

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग जगह छापेमारी में 5 सटोरिए पकड़े

Sun Jun 7 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस)के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत कोतवाली पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर रेड कर पुलिस ने 5 आरोपियों को सट्टा लिखते पकड़ा.नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे के मार्गदर्शन और […]

You May Like