बिना अनुमति के राइजिंग मेन लाइन से लिया अवैध नल कनेक्शन 

जबलपुर। शहर की जल व्यवस्था को दुरुस्त रखने और संसाधनों की चोरी रोकने के लिए नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। नगर निगम के जल विभाग ने राइजिंग मेन पाइप लाइन से किए जा रहे अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

जल विभाग के उपयंत्री द्वारा घमापुर क्षेत्र में रात्रि कालीन निरीक्षण किया गया, जहां पाया गया कि नर्मदा टी-स्टाल के पास बिना किसी अनुमति के राइजिंग मेन लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन लिये गए हैं। इसको लेकर बेलबाग थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने हेतु पत्र लिखा गया है, ताकि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों को दंण्ड मिल सके।

Next Post

दीक्षान्त समारोह : कुलगुरू ने दिया महामहिम राज्यपाल को निमंत्रण

Fri May 15 , 2026
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वाँ दीक्षांत समारोह माह जून 2026 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा व्यक्तिगत रूप से भेंट कर मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल को समारोह की अध्यक्षता हेतु आमंत्रण पत्र एवं आयोजन तिथि की सहमति […]

You May Like