कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग जगह छापेमारी में 5 सटोरिए पकड़े

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस)के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत कोतवाली पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर रेड कर पुलिस ने 5 आरोपियों को सट्टा लिखते पकड़ा.नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र को मजबूत कर 06 जून 26 को यह कार्रवाई की गई.पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5020 रुपये नगद, 05 सट्टा पर्ची और 05 डॉट पेन जब्त किए है.सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत थाना कोतवाली में 05 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं.गिरफ्तार आरोपियों में

महेश पटैल, निवासी धरमपुरा,हसीना अहमद पति अहमद खान शोभानगर और फूलसिंह अहिरवार बड़ापुरा बताए गए.टीआई कोतवाली मनीष कुमार ने बताया कि अवैध शराब, मादक पदार्थ और सट्टे के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी रहेगा.आमजन से भी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है.सराहनीय कार्य में निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली, प्र.आर. अभिषेक चौबे, प्र.आर कलीम खान, प्र.आर.महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, आर. आकाश पाठक का योगदान रहा.

Next Post

हिंडोरिया में हजरत महबूब शाह बाबा का 84वां उर्स संपन्न, कव्वाली में जमकर झूमे जन

Sun Jun 7 , 2026
हिंडोरिया/दमोह। हजरत महबूब शाह बाबा का 84वां सालाना उर्स हिंडोरिया में बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया.उर्स के अवसर पर महफ़िल ए कव्वाली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मशहूर फनकार अनीस नबाब और मुराद अतिस के बीच शानदार कव्वाली मुकाबले का आयोजन हुआ. सूफियाना कलामों पर […]

You May Like