बिरला, राहुल, प्रियंका ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को श्रमिकों को बधाई देते हुए देश की श्रम शक्ति को नमन किया है। श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा “अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर देश की श्रम शक्ति को नमन। राष्ट्र की प्रगति और विकास की नींव उन श्रमिक हाथों पर टिकी है, जो हर दिन अपने परिश्रम, कौशल और समर्पण से भारत के वर्तमान और भविष्य का निर्माण करते हैं। खेतों से लेकर कारखानों तक, सड़कों से लेकर विशाल अवसंरचना परियोजनाओं तक, हर क्षेत्र में श्रमिकों का योगदान अनमोल और आधारभूत है।”

श्री गांधी ने कहा “अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी मेहनत और लगन से आप देश की नींव को मजबूत करते हैं। आपका संघर्ष और योगदान भारत के निर्माण की असली ताकत हैं। हमारा संकल्प है कि आपके श्रम को सम्मान मिले, आपके अधिकारों की रक्षा हो, और भारत की प्रगति में आपकी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आपका भविष्य सुरक्षित बनाया जाए।” श्रीमती वाड्रा ने कहा “देश के सभी श्रमिक बहनों-भाइयों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। खेत-खलिहानों से लेकर बड़े-बड़े उद्योगों तक, गलियों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक, असंख्य निर्माण और उत्पादन कार्यों में लगे हमारे करोड़ों श्रमिक भाई-बहन इस देश की रीढ़ हैं। वे दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, पसीना बहाते हैं और देश की समृद्धि का रास्ता बनाते हैं। श्रमिक दिवस देश के करोड़ों श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प का दिन है।”

Next Post

सेबी ने एआईएफ नियमों में किया बड़ा बदलाव: अब महज 30 दिनों में लॉन्च हो सकेंगे नए फंड, 'फास्ट-ट्रैक' सुविधा से निवेश प्रक्रिया में आएगी जबरदस्त तेजी

Fri May 1 , 2026
मुंबई | भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIF) के लिए ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत, अब बड़े मूल्य वाले फंडों (LVF) को छोड़कर अन्य एआईएफ आवेदन दाखिल करने के मात्र 30 दिनों के भीतर अपनी योजना शुरू कर सकेंगे। यदि […]

You May Like