
सीहोर.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सीहोर मुख्यालय में 113.45 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में वे सीवरेज प्रोजेक्ट, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, सड़कें, स्टॉप डैम, नाला निर्माण और सीसी रोड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 581.44 लाख की लागत से अहमदपुर-पारासोन पुल, छात्रावास, कॉलेज कक्ष, सामुदायिक भवन और पंचायत भवन जैसे निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।
इछावर क्षेत्र में भी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अमृत सरोवर, जल प्रबंधन, हाट बाजार, सांस्कृतिक मंच, शासकीय स्कूल भवनों एवं उपस्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कलेक्टर बालागुरू, एसपी दीपक शुक्ला और सीईओ डॉ. नेहा जैन ने तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
