कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ का नया गाना ‘ओ मारा ‘ रिलीज़

मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और फिल्मकार कमल हासन की आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ का नया गाना ‘ओ मारा’ रिलीज़ हो गया है।

गाना ‘जिंगुचा’ और ‘शुगर बेबी’ के बाद फिल्म ठग लाइफ का नया गाना ‘ओ मारा’ रिलीज हो गया है।ऑस्कर विजेता संगीकार ए आर रहमान द्वारा रचित, एचसी टीम द्वारा लिखा गया और गायक नितेश अहेर द्वारा गाया गया गाना, ‘ओ मारा’ सिलंबरासन टीआर पर फिल्माया गया है।

गायक नितेश अहेर ने कहा, जब मैंने पहली बार ‘ओ मारा’ का स्क्रैच सुना, तो मुझे लगा कि मुझे इतिहास रचने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ए आर रहमान सर की प्रतिभा, कमल सर की दूरदर्शिता, सिलंबरासन टीआर की स्क्रीन एनर्जी और एचसी टीम की धारदार लेखनी ने जीवन भर की बेहतरीन गायन प्रस्तुति की मांग की। उम्मीद है कि श्रोता इस गाने को अपना बना लेंगे।

गौरतलब है कि फिल्म ठग लाइफ को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।फिल्म का संगीत लेजेंडरी म्यूजीशियन एआर रहमान ने दिया है। फिल्म ठग लाइफ में मलयालम, हिंदी और तेलुगु सिनेमा के कलाकार नज़र आएंगे, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक बनाता है।कमल हासन, मणि रत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंत निर्मित फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, त्रिशा, नासिर, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, महेश मांजरेकर अली फजल, वैयापुरी और अन्य प्रमुख भूमिकाएँ हैं। यह फिल्म 05 जून को दुनियाभर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Next Post

स्टॉकहोम में कार्टियर हाई ज्वेलरी इवेंट में दीपिका पादुकोण ने बिखेरा जलवा

Thu May 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने स्वीडन के स्टॉकहोम में कार्टियर हाई ज्वेलरी इवेंट में जलवा बिखेर दिया। दीपिका पादुकोण ना सिर्फ भारत की टॉप अभिनेत्री हैं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन भी हैं, जो इंटरनेशनल लग्ज़री वर्ल्ड में भारत की पहली ग्लोबल लग्ज़री ब्रांड एंबेसडर बनकर दमदार मौजूदगी दर्ज […]

You May Like