मेहंदी से हाथ पर लिखा युवक का नाम, जहर खाकर दी जान

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया. कुछ दिन पहले ही उसने मेहंदी से अपने हाथ पर एक युवक का नाम लिखा था. परिवार के सोने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और रविवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई.
चंदन नगर थाना थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय मृतका रानी पिता कन्हैयालाल, नांवदा पथ की रहने वाली को शनिवार रात करीब एक बजे तबीयत बिगड़ने पर एमवाय अस्पताल परिजन लेकर पहुंच थे. उपचार के दौरान रविवार शाम उसकी मौत हो गई. परिजन का कहना है कि रानी 10वीं तक पढ़ी थी और इलाके की एक फैक्ट्री में काम करती थी. शनिवार को उसने परिवार के साथ खाना खाया. इसके बाद मोबाइल पर बात की और सोने चली गई. रात में मां ने उसे अचानक तबीयत बिगड़ी हालत में देखा.

रानी के पिता कन्हैयालाल का कहना है कि रानी ने चार पांच दिन पहले मेहंदी से अपने हाथ पर शंकर नाम के युवक का नाम लिखा था. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका है. रानी के मोबाइल में लॉक लगा है, पुलिस मोबाइल की जांच के साथ ही शंकर के बारे में जानकारी जुटा रही है. थाना प्रभारी तिलक करोले का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. मोबाइल और अन्य बिंदुओं की जांच के बाद घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी.

Next Post

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवर और 40 हजार नकद ले गए

Mon Aug 10 , 2026
इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व करीब 40 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए. मुकेश कुमार महाजन ने पुलिस को कि शिकायत में बताया कि बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला […]

You May Like