नाबालिग युवती पर कुल्हाड़ी से हमला कर छत से नीचे फेंका

शिवपुरी। खोड़ चौकी क्षेत्र के चंदावनी गांव में धर्मेंद्र परिहार नाम के युवक ने घर में अकेली नाबालिग युवती पर कुल्हाड़ी से हमला किया और मरणासन्न हालत में उसे घसीटकर छत से नीचे फेंक दिया।
लहूलुहान युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि युवती घर में अकेली थी। मां खेत पर और पिता मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र परिहार दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने पहले युवती से जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और हाथ में चोट लगने से युवती बेसुध हो गई।

इसके बाद आरोपी उसे घसीटकर पहली मंजिल की छत पर ले गया और वहां से नीचे फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मोबाइल से बने इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पीड़िता को छत की मुंडेर से लटकाकर नीचे गिरा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और खून से लथपथ युवती को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती के सिर में गंभीर चोट है। उसे आईसीयू में रखा गया है।

.....

Next Post

11 दिन में उजड़ गया पूरा परिवार, पत्नी और बेटे की कब्र पर मिला कैंसर पीड़ित पिता का शव

Sat Jun 6 , 2026
हरपालपुर/महोबा। छतरपुर जिले के हरपालपुर से जुड़े एक परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। महज 11 दिनों के भीतर इस परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिससे तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, […]

You May Like