खजराना पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई, ऑटो रिक्शा चोर को किया गिरफ्तार

इंदौर: खजराना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी के ऑटो रिक्शा बरामद किए हैं. आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था.मामला बुधवार 27 मई को सामने आया था, जब फरियादी मोइनुद्दीन खान उम्र 44 साल निवासी सुपर पैलेस कॉलोनी खजराना ने शिकायत दर्ज कराई कि मंगलवार 26 मई की रात घर के सामने खड़ा किया उनका ऑटो रिक्शा चोरी हो गया.

इस पर थाना खजराना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध की पहचान हुई. मुखबिर सूचना पर आरोपी को एमआर-10 रोड स्थित स्टार चौराहे के पास से घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया.

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम फरीद उम्र 28 साल निवासी चंदन नगर बताया, जो मजदूरी करता है और पांचवीं तक पढ़ा है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए ऑटो रिक्शा चोरी करता था. पुलिस ने आरोपी के पास से ऑटो रिक्शा नम्बर एमपी 09 आरए 7551 और एमपी 09 आरए 5967 जब्त किए. आरोपी से अन्य थाना क्षेत्रों व जिलों में हुई वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है. मामले में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

जल संकट : भविष्य की तैयारी अभी से करें

Tue Jun 2 , 2026
देश के प्रमुख जलाशयों में तेजी से घटता जल स्तर केवल मौसमी चिंता नहीं, बल्कि भविष्य के जल सुरक्षा संकट की चेतावनी है. मानसून का इंतजार जरूरी है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी है जल संरक्षण और प्रबंधन को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाना. केंद्रीय जल आयोग के ताजा आंकड़े बताते हैं […]

You May Like