आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 05 जनवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में अत्याधिक परिश्रम केबाद आंशिक सफलता मिलेगी, मित्र के कारण विवाद होगा, मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, मन में खिन्नता रहेगी, वर्ष के मध्य में घरेलू कार्यो में रूचि रहेगी, बैचारिक वाद विवाद होगा, सत्संग में मन शांत रहेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक मित्र का सहयोग रहेगा, व्यवसाय में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा,सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंको नवीन योजनों में पॅूजी निवेश होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का सहयोग और सुख शांति रहेगी.
———————————————————-
पंचांग 05 जनवरी 2026:-
रा.मि. 15 संवत् 2082 माघ कृष्ण द्वितीया चन्द्रवासरे दिन 12/33, पुष्य नक्षत्रे शाम 4/23, विष्कुम्भ योगे रात 2/14, गर करणे सू.उ. 6/46, सू.अ. 5/14, चन्द्रचार कर्क, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.
———————————————————-
आज का भविष्य- सोमवार 05 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हष्टपुष्ट सुन्दर एवं मिलनसार होगा. मित्रों की संख्या सीमित होगी. खेलों के प्रति रूचि रखने वाला न्यायप्रिय होगा. किसी विशेष विद्या का ज्ञाता होगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.
———————————————————-
मेष- रोजगार को लेकर परेशानी होगी. भूमि भवन वाहन क्रय की संभावना है. परिश्रम की अधिकता रहेगी. साहस पराकम बना रहेगा. नियमितता बनी रहेगी.
वृषभ- भौतिक सुख साधन जुटाने में खर्च संभव है. अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मिथुन- बच्चों की पढाई कैरियर को लेकर चिन्ता होसकती है. अदालती मामले से दूर रहें. नौकरी में कार्यो की अधिकता रहेगी. व्यवसायिक क्षेत्र में यथेष्ठ सफलता मिलेगी.
कर्क- दौड़ धूप करके काम करवा लेंगे. जिम्मेदारी से बचने के चक्कर में अधिकरियों की नाराजगी झेलना पड़ेगी. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिश्रम की अधिकता रहेगी.
सिंह- कार्य योजना में बदलाव संभव है. चापलूसों से सावधानी रखें. अधिकारियों से अनुबंध का लाभ प्राप्त होगा. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.
कन्या- आप पूरे उत्साह से कार्य करेंगे, जो लोग पहिले विरोध कर रहे थे, वे सहयोग के लिये वृश्चिके आयेंगे. नवीन अनुबंधों का लाभ होगा.
तुला- अपनों की मदद से मन को खुशी होगी. वैभव के सामान पर खर्च होगा. आपके बने बनाये कार्य अचानक रूक सकते हैं. महिला पक्ष की सलाह लेना उपयोगी रहेगी.
वृश्चिक- मामूली बात विवाद का रूप ले सकती है, जिद्दी रवैया वृश्चिके बढऩे में बाधक रहेगा. कार्यो में मनोंवाछित सफलता मिलेगी. रूका पैसा मिलेगा.
धनु- धार्मिक कार्यो में खर्च की संभावना, हालात में शांति बनाये रखें. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. साहस पराक्रम बना रहेगा.
मकर- आय के नये श्रोत बढेंगे. जरूरतमंदों की मदद करके खुशी होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा एवं लाभदायक कार्य बनेंगे. मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.
कुम्भ- लेनदेन के मामले में आपका पक्ष कमजोर पड़ सकता है. जकर्क जायजाद के कार्यो में विलंब होगा. अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें.
मीन- किसी के प्रति ज्यादा झुकाव परिवार में कलह का कारण बन सकता है. कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. दूर दराज की यात्रा होगी.
———————————————————-
व्यापार-भविष्य:
माघ कृष्ण द्वितीया को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, रूई, कपास, सूत, बिनौला, सन, सरसों, अरंड़ी, मॅूगफली, घी, तेल, में, मंदी की चाल चलेगी, गेहॅू, जौ, चना, गुड, खांड, जायफल, हल्दी, में तेजी होगी. भाग्यांक 2489 है.
———————————————————-
