मंडला में मेगा स्वास्थ्य शिविर :14 की होंगी निशुल्क सर्जरी

मंडला। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला चिकित्सालय मंडला में शुक्रवार को जिला स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।शिविर में 60 हितग्राहियों की नि:शुल्क इको जांच की गई, वहीं 14 मरीजों की निशुल्क सर्जरी की तैयारी की गई। शिविर को सफल बनाने में बाहर से आई विशेषज्ञ टीमों ने भी अपनी सेवाएं दीं जिनमें संरक्षी हॉस्पिटल नागपुर, गैलेक्सी हॉस्पिटल जबलपुर, अनंत हॉस्पिटल जबलपुर और नायक हॉस्पिटल जबलपुर की टीमें शामिल रहीं।जिला चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम ने शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह शिविर महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और परिवार सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Next Post

वन विभाग के सेवानिवृत रेंजर की पत्नी की सड़क हादसे में मौत

Fri Oct 3 , 2025
बैतूल। वन विभाग के एक सेवानिवृत रेंजर की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बैतूल पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवपाल साकरे की पत्नी हस्ली बाई साकरे (65) की कल देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतका पारिवारिक कार्यक्रम से बेटे राजू के साथ […]

You May Like