
दमोह। गुरुवार को जबलपुर ओर से तेज रफ्तार आ रहे आरजे 11 जीसी 5293 ट्रक ने स्कूटी सवार उप स्वास्थ्य केंद्र जोरतला में पदस्थ को शांति पति रामअवतार पटेल उम्र 31 निवासी मडिया चंदोरा को चपेट में लेकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जहां सीएचओ बाल-बाल बची और उन्हें सिर और अन्य जगह चोट आने पर इलाज के लिए 108 में पदस्थ पायलट अमित खरे और ईएमटी मो.वसीम ने तत्परता दिखाते हुए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया.प्राप्त जानकारी के अनुसार को स्कूटी से उप स्वास्थ्य केंद्र जोरतला ड्यूटी के लिए जा रही थी, तभी जबलपुर ओर से आ रहे ट्रक ने नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हथनी तिराहा के समीप टक्कर मार दी. मारूताल में पदस्थ सविता राजपूत ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था और सीएचओ साथी को टक्कर मार पलट गया, जहां 108 से तत्काल इलाज के लिए शांति को जिला अस्पताल में भर्ती किया है.जिनका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर दीपक व्यास व डॉ ऐश्वर्य ने कर भर्ती किया है,वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.
