गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर छापा, 13 सिलेंडर जब्त

छतरपुर। जिले के नौगांव में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 खाली सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई एसडीएम गोपाल शरण पटेल के नेतृत्व में बिलहरी क्षेत्र में स्थित एक आरओ पानी प्लांट के पास की गई। अचानक हुई छापेमारी से क्षेत्र में अवैध गैस कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया।

प्रशासन को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि घरेलू गैस सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त कर उन्हें व्यावसायिक कामों में इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान संदिग्ध हालत में रखे 13 खाली घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।

प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि ये सिलेंडर कहां से लाए गए और किन लोगों द्वारा इनका उपयोग किया जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

एसडीएम गोपाल शरण पटेल ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडरों का अवैध भंडारण या व्यावसायिक उपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने के संकेत दिए हैं।

Next Post

MP Board Exam: 10वीं-12वीं का पेपर लीक करने का दावा करने वाला ठग गिरफ्तार, राजगढ़ से हुई गिरफ्तारी

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल। सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने राजगढ से एमपी बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के साथ जालसाजी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो (मोनो) का उपयोग कर, टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर बच्चों को 10वीं और 12वीं का पेपर देने का झांसा देकर रूपये […]

You May Like