स्मृति ईरानी पहुंची महाकाल के दरबार में, बिहार के मंत्री भी आए-दर्शन, पूजन कर लिया आशीर्वाद

उज्जैन। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भगवान महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंची तो बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने भी महाकाल के दर्शन किए। दोनों वीआईपी ने बाबा का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

स्मृति शनिवार की रात उज्जैन आई थी। वे महाकाल मंदिर के शासकीय पुजारी घनश्याम गुरु, पुजारी आशीष गुरु, पुजारी संजय गुरु के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के बाद देर रात मंदिर पहुंची और नंदीहॉल से उन्होंने बाबा के दर्शन लाभ लिया। मंत्री अशोक चौधरी रविवार की सुबह भस्म आरती में शामिल हुए। मंदिर समिति ने दोनों वीआईपी का सम्मान किया।

इधर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह महाकाल मंदिर में नए साल के दौरान उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की भीड़ से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन के लिए विभिन्न इंतजाम किए जा रहे हैं। 25 दिसंबर से मंदिर में भीड़ बढऩे लगेगी जो कि 5 जनवरी तक रहेगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि मंदिर क्षेत्र व महाकाल लोक में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएं ताकि भीड़ के दौरान कोई परेशानी न आए। उन्होंने संपूर्ण परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को उच्च स्तर पर बनाए रखने और कहीं भी गंदगी न होने देने पर जोर दिया। श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शौचालय निर्माण और काउंटर बनाने जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए है। निरीक्षण के दौरान मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

साक्षी सेल्स से मिली अवैध भंडारित धान जप्त 

Sun Dec 7 , 2025
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार उपार्जन व्यवस्था में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा रोजाना सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को पनागर के ग्राम पुरैना में राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित 134 […]

You May Like